CRPF Sports Quota New Vacancy 2026 – सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 अक्टूबर से भरें

सीआरपीएफ ने Sports Quota के तहत Head Constable (GD) और Constable (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें Head Constable (GD) के 182 और Constable (GD) के 339 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2026 सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से सीआरपीएफ की भर्ती वेबसाइट पर किए जाएंगे। इस भर्ती में सैलरी कितनी मिलेगी, फॉर्म फीस कितनी है, उम्र सीमा क्या है, Physical कब होगा और चयन कैसे किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

इन 521 पदों में Head Constable (GD) के 182 पद हैं, जिनमें 150 पद पुरुष और 32 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं Constable (GD) के 339 पद रखे गए हैं, जिनमें 258 पद पुरुष और 81 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। यह भर्ती सामान्य उम्मीदवारों के लिए नहीं है। इसमें निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले, स्थान प्राप्त करने वाले या तय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ही पात्रता के अनुसार मौका मिलेगा।

crpf sports quota new vacancy 2026

CRPF Sports Quota में पदों की संख्या कितनी है?

सवालजानकारी
Head Constable (GD) में पुरुषों के लिए कितने पद हैं?150 पद
Head Constable (GD) में महिलाओं के लिए कितने पद हैं?32 पद
Head Constable (GD) के कुल कितने पद हैं?182 पद
Constable (GD) में पुरुषों के लिए कितने पद हैं?258 पद
Constable (GD) में महिलाओं के लिए कितने पद हैं?81 पद
Constable (GD) के कुल कितने पद हैं?339 पद
कुल पुरुष पद कितने हैं?408 पद
कुल महिला पद कितने हैं?113 पद
कुल कितने पद हैं?521 पद
Head Constable (GD) का वेतन कितना है?₹25,500–₹81,100 (Pay Level-4)
Constable (GD) का वेतन कितना है?₹21,700–₹69,100 (Pay Level-3)

Official Link – CRPF Sports Quota 2026 Notification PDF

CRPF Sports Quota के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो तय उम्र और शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों और निर्धारित स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हों। Head Constable (GD) के लिए 12वीं और Constable (GD) के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास मान्य Sports Achievement Certificate होना चाहिए।

फॉर्म भरने की फीस कितनी है?

पुरुष UR, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और Ex-Servicemen को फीस से छूट दी गई है।

वर्गफीस
पुरुष UR/OBC/EWS₹100
महिलाकोई फीस नहीं
SC/STकोई फीस नहीं
Ex-Servicemenकोई फीस नहीं

उम्र और पढ़ाई की योग्यता क्या है?

दोनों पदों के लिए उम्र 18 से 23 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। Head Constable (GD) के लिए 12वीं पास और Constable (GD) के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

खिलाड़ी के लिए कौन-सी उपलब्धि जरूरी है?

इस भर्ती में अलग-अलग स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर पात्रता तय की गई है। इसमें International Competition, National Games, National Championship, Khelo India और Inter-University जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उम्मीदवार के Sports Certificate की तारीख और प्रतियोगिता का स्तर भी भर्ती के नियमों के अनुसार होना चाहिए।

CRPF Sports Quota में चयन कैसे होगा?

चयन के दौरान सबसे पहले Documents की जांच और Physical Standard Test (PST) होगा। इसके बाद Sports Trial और Medical Examination होगा। अंतिम Merit List उम्मीदवार के Sports Certificate और उपलब्धियों में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

चयन का क्रम:
Document Verification → PST → Sports Trial → DME/RME → Merit List

Sports Achievement के कितने अंक मिलेंगे?

खेल उपलब्धि के लिए अंक प्रतियोगिता के स्तर और पदक के अनुसार दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए Olympic Games में Gold Medal के 100 अंक और World Championship/World Cup में Gold Medal के 90 अंक निर्धारित हैं। National और Khelo India जैसी प्रतियोगिताओं के लिए भी अलग-अलग अंक तय हैं।

Physical में कितनी Height चाहिए?

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम Height 170 cm और महिला उम्मीदवारों के लिए 157 cm रखी गई है। पुरुषों का Chest बिना फुलाए 80 cm और कम से कम 5 cm expansion होना चाहिए। कुछ श्रेणियों और क्षेत्रों को नियम के अनुसार Height और Chest में छूट मिलेगी।

CRPF Sports Quota के फॉर्म कब भरेंगे?

CRPF Sports Quota भर्ती का online form 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। जमा किए गए form में correction के लिए 12 से 14 नवंबर 2026 तक समय दिया गया है।

CRPF Sports Quota 2026 का फॉर्म कैसे भरें?

CRPF Sports Quota 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार के पास अपना Active Mobile Number और Personal Email ID होना जरूरी है, क्योंकि भर्ती से जुड़ी जानकारी SMS और Email के जरिए भेजी जाएगी। आवेदन करने से पहले CRPF की भर्ती वेबसाइट पर अपने Profile में खेल उपलब्धि से संबंधित Highest Medal/Position या Highest Level of Participation का Certificate अपलोड करना होगा। इसके बाद ही संबंधित पद के लिए Online Form भरा जा सकेगा।

Homepage Link – Examwala7.in

Latest Post Link –

Leave a Comment