SSC JE Bharti 2026: इंजीनियरों के लिए 1748 सरकारी नौकरियां, जानें इस भर्ती में क्या खास है?

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए SSC की नई भर्ती एक बड़ा मौका लेकर आई है। इस बार केवल सामान्य Junior Engineer पदों तक भर्ती सीमित नहीं है, बल्कि Civil, Mechanical और Electrical क्षेत्र के साथ Scientific Assistant के पदों को भी शामिल किया गया है। कुल 1748 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि इस भर्ती में कौन-से पद शामिल हैं और उम्मीदवारों के लिए इसमें क्या खास रहने वाला है।

ssc je bharti 2026 (1)
SSC JE Bharti 2026

SSC JE की नई भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है और नोटिफिकेशन में क्या बताया गया है?

SSC Junior Engineer 2026 का इंतजार कर रहे Students के लिए अब Online Application Form Process शुरू हो चुकी है। 2 September को जारी Full नोटिफिकेशन में Civil, Mechanical और Electrical Engineering से जुड़े Vacancy के साथ Notification की जरूरी शर्तें भी बताई गई हैं। कुल 1748 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु वाले ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में Diploma या Degree है। हालांकि, हर पद के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपना पद और eligibility ध्यान से देख लेना जरूरी है।

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर Candidate Login के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भर्ती की पूरी जानकारी एक जगह समझने के लिए उम्मीदवार SSC JE 2026 के विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर देख सकते हैं।

748 पदों से लेकर Salary, Post, Form Date तक, एक नजर में समझें SSC JE 2026 Recruitment

SSC JE 2026 के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती BRO, CPWD, MES, CWC, IMD समेत कई केंद्रीय विभागों से जुड़ी है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के Pay Level-6 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसकी शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है।

भर्ती से जुड़ी जानकारीविवरण
भर्ती कराने वाली संस्थाStaff Selection Commission (SSC)
कुल पद1748
शामिल पदJunior Engineer और Scientific Assistant
इंजीनियरिंग क्षेत्रCivil, Mechanical और Electrical
पदों का स्तरGroup B (Non-Gazetted)
आवेदन शुरू2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख22 सितंबर 2026
Tier-1 परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026
शैक्षणिक योग्यतासंबंधित Engineering में Degree/Diploma
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रियाTier-1, Tier-2 और Document Verification
वेतनमान₹35,400 से ₹1,12,400
Pay LevelLevel-6

SSC JE 2026 का पूरा Schedule, किस तारीख को क्या करना होगा?

SSC JE 2026 की तैयारी में सिर्फ परीक्षा की तारीख याद रखना काफी नहीं है। आवेदन भरने से लेकर फीस जमा करने, फॉर्म में सुधार और दोनों परीक्षाओं तक अलग-अलग तारीखों का ध्यान रखना होगा। नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि फॉर्म भरने का आखिरी दिन 22 सितंबर 2026 है।

जिन उम्मीदवारों को आवेदन में कोई गलती सुधारनी हो, उनके लिए 28 से 30 सितंबर तक Correction Window खुली रहेगी। इसके बाद Tier-1 परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में रखी गई है। इसलिए पूरी भर्ती प्रक्रिया की जरूरी तारीखें नीचे एक साथ देख सकते हैं।

क्या होगा?कब होगा?
SSC JE नोटिफिकेशन जारी2 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख22 सितंबर 2026
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख23 सितंबर 2026
फॉर्म में सुधार का समय28 से 30 सितंबर 2026
Tier-1 परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026
Tier-2 परीक्षादिसंबर 2026

SSC JE Apply Online 2026 Link Active: Click Here

SSC JE का फॉर्म भरने से पहले और आवेदन करते समय क्या करना होगा?

SSC JE 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को SSC की नई वेबसाइट पर अपना One-Time Registration पूरा रखना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले पुरानी SSC वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें भी ध्यान रखना चाहिए कि पुराने OTR से नई वेबसाइट पर आवेदन नहीं किया जा सकता। आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जिस पद के लिए उम्मीदवार पात्र है, उसकी जानकारी सावधानी से भरनी होगी।

फॉर्म भरने का तरीका इस तरह रहेगा:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. अगर OTR नहीं है तो पहले One-Time Registration पूरा करें।
  3. इसके बाद अपने खाते में Login करें और SSC JE 2026 का आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
  5. अपने लिए सही पद और संबंधित विभागों के विकल्प चुनें।
  6. आवेदन में दर्ज जानकारी को एक बार फिर जांच लें।
  7. निर्धारित होने पर ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

एक जरूरी बात: आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा, ताकि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या किसी तकनीकी परेशानी की स्थिति में आवेदन छूटने का जोखिम न रहे। SSC के लिए OTR नई वेबसाइट पर जरूरी है और आवेदन ऑनलाइन किया जाता है।

SSC JE की दोनों परीक्षाओं में कितना अंतर है?

SSC JE में Tier-1 और Tier-2 दोनों ऑनलाइन CBT मोड में होंगे, लेकिन दोनों का पैटर्न अलग रहेगा। Tier-1 में Reasoning, General Awareness और Engineering से सवाल आएंगे, जबकि Tier-2 पूरी तरह उम्मीदवार के चुने हुए Engineering Subject पर आधारित होगी।

Tier-1 का पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 200
  • समय: 2 घंटे
  • गलत उत्तर: 0.25 अंक कटेंगे
विषयप्रश्नअंक
General Intelligence & Reasoning5050
General Awareness5050
Engineering Subject100100
कुल200200

Tier-2 में क्या होगा?

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 300
  • समय: 2 घंटे
  • गलत उत्तर: 1 अंक कटेगा
  • हर प्रश्न: 3 अंक

Tier-2 में उम्मीदवार को अपनी चुनी हुई Engineering Stream से जुड़े 100 सवालों का जवाब देना होगा। अंतिम मेरिट और पोस्ट अलॉटमेंट में Tier-2 के अंक अहम रहेंगे, जबकि Tier-1 के जरिए उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा के लिए shortlist किया जाएगा।

Homepage Link – Click Here

Leave a Comment